शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तहसील महसी के थाना बौंडी क्षेत्र अंतर्गत तिकुरी गांव में सरयू नदी में एक घड़ियाल ने अनाथ मासूम बालक को पानी में पटक-पटककर निगल लिया। गुरुवार दोपहर को हुई इस रूह कंपा देने वाली वारदात में मगरमच्छ ने 12 वर्षीय सुनील सिंह को अपना निवाला बना लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मृतक सुनील सिंह की पृष्ठभूमि बेहद दुखद रही है। सात वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो गई थी और उसके दो वर्ष बाद ही पिता का साया भी उसके सिर से उठ गया था। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में छोटे-छोटे चार भाई-बहन ही बचे थे, जिनमें सुनील सबसे बड़ा था। अब इस दर्दनाक हादसे के बाद बाकी छोटे भाई-बहन अकेले रह गए हैं। तराई क्षेत्र की इस भयानक और दुखद तस्वीर को देखते हुए लोगों से जागरूक और सतर्क रहने की अपील की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड