शुरू न्यूज़
कटिहार नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के न्यू मार्केट और केबी झा कॉलेज रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सड़क और फुटपाथ पर अस्थाई कब्जा कर यातायात और आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों को मौके से हटाया गया और उन पर जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए।
इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से अपील की कि वे सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथ और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाए रखने में सहयोग देने की बात कही। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि भविष्य में इस प्रकार का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड