ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोक शिक्षक कर रहा था अशोभनीय हरकत, भाई ने रंगे हाथों पकड़कर सिखाया सबक
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया में स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक को अपनी ही छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, कैम्पियरगंज के इस कंप्यूटर सेंटर में रोज की तरह छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद कंप्यूटर शिक्षक ने एक छात्रा को अतिरिक्त पढ़ाई (एक्स्ट्रा क्लास) के बहाने वहीं रोक लिया। जब बाकी सभी बच्चे घर चले गए, तब शिक्षक ने बंद कमरे में छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार और अशोभनीय हरकत करना शुरू कर दिया।
भाई ने रंगे हाथों पकड़ा, कमरे में जमकर धुनाई
क्लास खत्म होने के काफी देर बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो उसका भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे ढूंढते हुए कंप्यूटर सेंटर आ गया। जब वे लोग अंदर पहुंचे, तो नजारा देखकर हैरान रह गए। शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत (किस करते हुए) करते हुए देखा गया।
छात्रा के भाई और उसके दोस्तों ने तुरंत शिक्षक को दबोच लिया और उसकी क्लास लगा दी। युवकों ने कंप्यूटर लैब के अंदर ही शिक्षक को दो-तीन जोरदार थप्पड़ रसीद किए और जमकर फटकार लगाई।
शिक्षक की अजीब दलील- “यह मेरी बहन जैसी है”
जब भाई ने शिक्षक से अकेले में कमरे के अंदर लड़की को रोकने का कारण पूछा और विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर से शिक्षक अजीबोगरीब सफाई देने लगा। शिक्षक ने कहा, “यह मेरी बहन जैसी है। इसने मुझे रक्षाबंधन पर राखी भी बांधी थी, यह सिर्फ एक्स्ट्रा क्लास के लिए रुकी थी।”
हालांकि, शिक्षक की इस दलील से युवक शांत नहीं हुए। उन्होंने शिक्षक की इस पूरी करतूत और उसकी सफाई का मोबाइल से वीडियो बना लिया। युवकों ने आरोपी शिक्षक को कोचिंग सेंटर बंद करने और दोबारा ऐसी हरकत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोग कोचिंग संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक, पुलिस मामले और वायरल वीडियो की जांच में जुटी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड