ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
बलरामपुर: खलिहान की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ऐतिहासिक वट वृक्ष का अस्तित्व खतरे में
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। विकास खंड हरैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम सभा परसिया गोसाईं के मजरा अंधरपुरवा से भू-माफियाओं और दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सार्वजनिक खलिहान की जमीन पर कुछ स्थानीय लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। दबंगों ने खलिहान की भूमि पर गहरे गड्ढे खोद दिए हैं, जिससे पूरी जमीन का स्वरूप बिगड़ गया है और ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक उपयोग का यह स्थान पूरी तरह बंद हो गया है।
इसी खलिहान की जमीन पर बरसों पुराना एक विशाल वट (बरगद) का वृक्ष स्थित है, जो पर्यावरण और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है। अतिक्रमणकारियों और स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक वट वृक्ष को भी नहीं बख्शा। पेड़ के चारों तरफ जबरन जानवर बांधे जा रहे हैं, जिससे वृक्ष की जड़ों और तने को भारी नुकसान पहुँच रहा है। लगातार मवेशी बांधने और उचित रखरखाव न होने के कारण इस विशाल वट वृक्ष की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है और इसका अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खलिहान की जमीन को गड्ढे खोदकर घेरने और पेड़ को नुकसान पहुँचाने से पूरे गांव में रोष है। इस संबंध में कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद बलरामपुर के आला अधिकारियों से मांग की है कि खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा तुरंत हटवाया जाए, गड्ढों को पाटा जाए और ऐतिहासिक वट वृक्ष को संरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड