शुरू न्यूज़
कटिहार जिला पदाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी प्रखंड के मध्य विद्यालय काँटाकोश का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रांगण और कक्षाओं का बारीकी से मुआयना किया और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने मध्यान भोजन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ बैठकर स्वयं भोजन ग्रहण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की काफी सराहना करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्रनाथ सिंह की प्रशंसा की और भोजन को स्वादिष्ट बताया। भोजन करते समय ही, DM महोदय ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम और संबंधित विषयों पर बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, उनका उत्साहवर्धन किया, और भविष्य में भी उनसे मिलने तथा स्कूल आने का आश्वासन दिया।
जिला पदाधिकारी का यह प्रयास शिक्षा के प्रति जिला प्रशासन की गंभीरता और बच्चों के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहर्ता कटिहार, उप विकास आयुक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मनिहारी और अन्य संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद रहे, साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड