शुरू न्यूज़
बिहार में कटिहार जनसाधारण एक्सप्रेस में रेलवे के विद्युत कर्मी की हत्या के मामले का रेल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कटिहार रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि जमुई मालेपुर में ग्रेड 1 टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत देव कुमार गुंजन की हत्या किसी लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। इस वारदात को 11 जून को मानसी रेल थाना क्षेत्र के बदलाघाट के पास अंजाम दिया गया था, जहां गोली लगने के बाद इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई थी।
पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि मृतक देव कुमार गुंजन की पत्नी समिता कुमारी, जो सुपौल में एमवीआई (MVI) के पद पर तैनात हैं, का एक अन्य ग्रेड 1 टेक्नीशियन अजीत कुमार के साथ अवैध संबंध था। समिता कुमारी और उसके प्रेमी अजीत कुमार ने मिलकर देव कुमार गुंजन की हत्या की पूरी साजिश रची। इसके लिए उन्होंने एक सुपारी किलर को ₹4 लाख दिए और देव कुमार गुंजन की हत्या करवा दी।
घटना वाले दिन देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी से मिलने के लिए वाया ट्रेन सुपौल जा रहे थे, तभी बदलाघाट के पास उन्हें गोली मार दी गई थी। रेल पुलिस ने जांच करते हुए पत्नी और प्रेमी की इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड