शुरू न्यूज़
बलरामपुर जनपद के विकासखंड हरैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम सभा परसिया गोसाई अंधर पुरवा में सरकारी जमीनों पर दबंगों के अवैध कब्जे और प्रशासन की घोर अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1076 पर हजारों बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आए बिना ही फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायतों को बंद कर देते हैं, जिससे पूरा गांव बेहद परेशान है।
गांव के खलिहान, शमशान घाट, तालाब, नवीन परती, हरिजन आबादी, स्वर्ण आबादी और अन्य सरकारी संपत्तियों पर दबंगों ने पूरी तरह कब्जा कर रखा है। यहां तक कि गांव में एक बरगद के पेड़ के नीचे लोगों ने 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर निर्माण कर लिया है, जिससे पेड़ के कभी भी गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछड़ा और दलित वर्ग अधिक होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी उनकी कोई आवाज नहीं सुनते और विरोध करने पर दबंगों द्वारा उन पर इल्जाम लगाए जाते हैं।
गांव वालों की मांग है कि पिछले 10 वर्षों से लंबित उनकी मांगों को पूरा करते हुए सरकारी जमीन की पैमाइश कराई जाए और दबंगों के कब्जे हटाए जाएं। वर्तमान में गांव में साफ-सफाई, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद के मैदान जैसी बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। इन अव्यवस्थाओं के चलते पूरा गांव बीमारियों से ग्रसित है, जिसके कारण ग्रामीणों को मजबूरन मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगानी पड़ी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड