रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जिम कांड में उगला गया 10 लाख की वसूली का सच

Nitesh Sinha

दरभंगा के ‘जिम कांड’ में बड़ा और सनसनीखेज खुलासा! अश्लील चैट के आरोप के पीछे निकला 10 लाख की वसूली का खेल?
आज हम आपको दरभंगा की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जो किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। जिसे अब तक एक लड़की के साथ अश्लील चैटिंग और छेड़खानी का मामला समझा जा रहा था… उसमें अब एक ऐसा नया मोड़ आ गया है, जो आपको हैरान कर देगा। क्या हो अगर शिकार ही असल में शिकारी निकल जाए? दरभंगा के लहेरियासराय में दर्ज हुई एक FIR के पीछे अब ब्लैकमेलिंग, हनीट्रैप और 10 लाख रुपये की मोटी वसूली का बड़ा खेल सामने आ रहा है।
मामला दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित ‘फिटनेस 24’ जिम का है। लड़की ने महिला थाने में FIR दर्ज कराई थी कि जिम संचालक शराफत हुसैन ने उसे फोन पर परेशान किया और अश्लील बातें कीं। लेकिन कहानी में पहला ट्विस्ट तब आया जब जिम के असली मालिक आरिफ मोहम्मद कैमरे के सामने आए। आरिफ ने साफ कर दिया कि शराफत जिम का मालिक है ही नहीं! शराफत और वो लड़की, दोनों सिर्फ जिम में एक्सरसाइज करने आते थे। असली मालिक ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिम पूरी तरह से CCTV से लैस है, अंदर कोई घटना नहीं हुई… यह सिर्फ उनके जिम को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें वो लड़की और उसका तथाकथित बॉयफ्रेंड अकरम शामिल है।
जिम मालिक का बयान तो आपने सुन लिया, लेकिन कहानी में असली भूचाल तब आया जब आरोपी शराफत हुसैन ने अपना मुंह खोला। शराफत ने जो आरोप लगाए हैं, वो सीधे-सीधे एक गहरी साजिश और एक्सटॉर्शन (Extortion) यानी उगाही की तरफ इशारा कर रहे हैं।
आरोपी शराफत हुसैन का दावा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड अकरम उसका दोस्त था और दोनों घंटों साथ बिताते थे। शराफत का आरोप है कि इसी दौरान अकरम ने धोखे से उसका फोन लिया और खुद अपनी गर्लफ्रेंड को अश्लील मैसेज कर दिए ताकि शराफत को फंसाया जा सके! इसके बाद शुरू हुआ वसूली का खेल। मामले को सुलझाने के नाम पर पंचायत बुलाई गई और लड़की की तरफ से सीधे 10 लाख रुपये की डिमांड रख दी गई! शराफत का दावा है कि उसने 5 लाख रुपये दे भी दिए थे, जिसका एक समझौता पत्र भी बना। लेकिन जब बाकी के 5 लाख देने में देरी हुई… तो लड़की ने महिला थाने में ये FIR दर्ज करवा दी।
अब इस मामले ने पुलिस की तफ्तीश के लिए कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या सच में बॉयफ्रेंड ने ही अपने दोस्त के फोन से अपनी गर्लफ्रेंड को अश्लील मैसेज भेजे थे?
क्या 5 लाख रुपये ऐंठने के बाद, लालच में आकर ये पूरी कहानी रची गई? और क्या जिम को बदनाम करने के लिए ये पूरा हनीट्रैप बिछाया गया था?
अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस ‘वसूली कांड’ का क्या सच निकलकर सामने आता है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी