सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर का ‘बाप’ वाला अहंकार, पत्रकारों के सवालों पर तरेरी आंखें! माफी मांगने से साफ इनकार: प्रभात खबर की टीम के सामने डॉ. आजाद की गुंडागर्दी?
आज हम आपको सुशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर दिखाएंगे, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। मामला सहरसा सदर अस्पताल का है, जहाँ ‘धरती के भगवान’ कहे जाने वाले डॉक्टर का एक ऐसा अहंकारी रूप सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल, प्रभात खबर, रांची की एक सीनियर टीम सहरसा सदर अस्पताल पहुँची थी। मामला था मिड-डे मील खाने से बीमार हुए करीब 25 बच्चों का, जिनकी जानकारी लेने गए पत्रकार अभिषेक के साथ अस्पताल में बर्बरता की गई। लेकिन जब सीनियर पत्रकारों ने डॉ. एस.के. आजाद से इस मारपीट पर सवाल किया और उन्हें अपनी गलती के लिए माफी मांगने का मौका दिया, तो डॉक्टर साहब का अहंकार सातवें आसमान पर था।
कैमरे पर उनका एटीट्यूड देखिए। वो साफ कहते हैं, “I said no, that means no”। पत्रकारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में 25 लोगों की भीड़ ने पत्रकार का गला दबाया और शीशे पर धक्का देकर जानलेवा हमला किया। हद तो तब हो गई जब जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय डॉक्टर ने उल्टे पत्रकारों से कह दिया- “हम तुम्हारे बाप हैं”।
NEET की परीक्षा पास करके डॉक्टर बनने वाले ये अधिकारी अब पत्रकारों को ‘जवाबदेही का सलीका’ सिखा रहे हैं। लेकिन जब उनसे 2018 के एक पुराने कांड और इस हालिया गुंडागर्दी पर सवाल पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार के अस्पताल अब दबंगों और गुंडों का अड्डा बन गए हैं? क्या सत्ता और प्रशासन के संरक्षण में ऐसे डॉक्टरों को सवालों से बचने का लाइसेंस मिल गया है?
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड