शुरू न्यूज़
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर एक शोहदे की सरेराह चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार को छात्रा ठठिया कस्बे के एक इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और रास्ते में कई बार बाइक आगे लगाकर उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की।
थाने के मुख्य गेट से करीब 700 मीटर पहले से ही आरोपी लगातार छात्रा का उत्पीड़न कर रहे थे। जब छात्रा थाने के गेट से महज 20 मीटर दूर पहुंची, तो वहां भीड़भाड़ देखकर उसने गजब का साहस दिखाया। उसने बाइक सवार एक आरोपी को नीचे खींच लिया और चप्पलों से उसकी धुनाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस पिटाई से मौके पर भीड़ जुट गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के हाथ में जोर से काट लिया और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपियों में से एक की उम्र लगभग 22 वर्ष और दूसरे की करीब 30 वर्ष है। इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड