भाजपा मंडल महामंत्री का पंचायत सचिव को धमकाने का वीडियो वायरल बोलें आदमियों से ब्लॉक भर देंगे अधिकारी के टोकने पर नहीं रुके कथित भाजपा नेता सपा का झंडा उतरने की बात कहने का दवा
ठठिया संवाददाता। घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय के विकास के लिए घुमंतू विकास बोर्ड के गठन को मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा के मंडल महामंत्री तिर्वा का पंचायत सचिव को कथित रूप से धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के मंडल महामंत्री कथित तौर पर पंचायत सचिव को दबाव में लेने के साथ ही अधिकारियों के सामने भी धमकी भरे अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में भाजपा के मंडल महामंत्री विकास राजपूत बताए जा रहे जो पंचायत सचिव बस्ता शैलेन्द्र यादव से कथित तौर पर कह रहे हैं कि ‘आदमियों से ब्लॉक भर देंगे’ और ‘सपा का झंडा उतार देंगे।’ इसी दौरान मौजूद अधिकारी द्वारा टोकने पर भी भाजपा के मंडल महामंत्री कथित रूप से तीखे तेवर नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह उमर्दा की खंड विकास अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव को भी कथित तौर पर धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शनिवार को रामनगर में घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की स्वीकृति मिलने पर आयोजित कार्यक्रम के बाद का है। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के काफी देर बाद का यह वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में बस्ता ग्राम पंचायत के सचिव शैलेन्द्र यादव और भाजपा के मंडल महामंत्री विकास राजपूत के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड