मझगांवा में शहीदों को श्रद्धांजलि स्कूल परिसर में हुआ दीपदान
*संत कबीर नगर।* खलीलाबाद कस्बे के मझगावा बाजार स्थित _द स्कूल ऑफ इंग्लिश एजुकेशन_ में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रिचा चौरसिया और प्रबंधक दिलीप चौरसिया ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 1100 दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविता प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पूजा चौरसिया ने कहा कि नई पीढ़ी को देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना जगाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड