रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

बकाया रकम मांगने पर टेंट हाउस संचालक को धमकी

Alok kumar pandey

बकाया रकम मांगने पर टेंट हाउस संचालक को गाली-गलौज और धमकी का आरोप
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में बकाया रकम मांगने पर टेंट हाउस संचालक को गाली-गलौज और जान-माल की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। रानीडीह निवासी विकास पुत्र राजेंद्र ने सुनील पुत्र शंकर के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विकास के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को सुनील ने अपनी बहन की शादी के लिए उनके टेंट हाउस से करीब 38 हजार रुपये का सामान बुक कराया था। इसके एवज में सुनील ने 4 हजार रुपये एडवांस दिए थे, जबकि शेष 34 हजार रुपये शादी के बाद देने की बात कही थी।
आरोप है कि शादी के करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी बकाया रकम का भुगतान नहीं किया गया। विकास का कहना है कि जब उन्होंने सुनील से अपनी बकाया राशि मांगी तो उनके साथ कथित तौर पर भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान-माल की धमकी भी दी गई।
मामले को लेकर विकास ने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के पक्ष पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी