रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

किसान यूनियन ने उठाई समस्याएं, प्रशासन ने किया समाधान का दावा

Alok kumar pandey

किसान यूनियन लोक शक्ति के ज्ञापन का असर, सहजनवां-बोकटा-गीडा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का दावा
गोरखपुर/सहजनवां। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर से 11 मई को सहजनवां के उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बाद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन की मांगों पर कार्रवाई होने का दावा किया गया है। संगठन के अनुसार, सहजनवां, बोकटा और गीडा क्षेत्र के लोगों को आवागमन समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया।
संगठन के सहजनवां विधानसभा प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान और जिलाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने जनसमस्याओं को रखा।
किसान यूनियन लोक शक्ति के अनुसार, ज्ञापन में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, प्रदूषण की समस्या, बोकटा चौराहे और सहजनवां थाने के सामने ओवरब्रिज निर्माण, किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने सहित कई मांगें शामिल थीं।
संगठन ने बताया कि इन मांगों को लेकर विनय गिरी, छोटेलाल, मैनाज देवी, शंकर पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने और आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।
इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान ने कहा कि संगठन आगे भी आम जनता और किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।
किसान यूनियन लोक शक्ति ने प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों पर खुशी जताई और “जय जवान, जय किसान” का नारा बुलंद करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी