प्रेस विज्ञप्ति
जनपद प्रतापगढ़ की जनसमस्याएँ पहुँचीं राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आम नागरिकों द्वारा राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष जनसमस्याओं को उठाकर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी के निर्देशानुसार राष्ट्रवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, श्रीमती सुभद्रा सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पूरी टीम ने आज जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ को जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
श्रीमती सुभद्रा सिंह जी ने जनपद की प्रमुख जनसमस्याओं को गंभीरता से जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जनहित के मुद्दों पर राष्ट्रवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर सुभद्रा सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जौनपुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, उमेश कुमार सिंह जिला अध्यक्ष, रेनू सिंह विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, आरती सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विद्या सिंह सदस्य,
सुमित्रा सिंह सदस्य, सुनीता सिंह
सदस्य।एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी के मार्गदर्शन में पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रयास करती रहेगी।
राष्ट्रवादी पार्टी
“संघर्ष हमारा जारी है”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड