शुरू न्यूज़
छिंदवाड़ा के परासिया के पास लहगडुआ ग्राम पंचायत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही एक दुल्हन अपने घर से लापता हो गई है। दूल्हे श्रीकांत परतेती ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के छिन्दई के मोरढाना में 4 तारीख को उनकी शादी हुई थी, लेकिन इसके ठीक दूसरे महीने की 4 तारीख को उनकी पत्नी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से गायब हो गई।
ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन घर से जेवरात और नकदी लेकर बिना किसी को बताए फरार हुई है। पड़ोसियों ने भी बहू को एक अज्ञात आदमी के साथ जाते हुए देखने की बात कही है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी बहू को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर तामिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लापता दुल्हन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड