छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है।
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड