पांढुर्णा में साइबर ठगी के कथित नेटवर्क का खुलासा
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर गिरफ्तार, 300 सिम और 10 बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
पांढुर्णा। ऑनलाइन ठगी से जुड़े कथित नेटवर्क के मामले में पांढुर्णा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सिंगोरी निवासी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर पवन राउत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ऑनलाइन ठगी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से पांढुर्णा की बनसोड़ कॉलोनी में किराए के मकान से कथित रूप से नेटवर्क संचालित कर रहा था। जांच के दौरान करीब 300 सिम कार्ड, 10 बैंक खातों और एटीएम के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी सामने आने की बात कही गई है।
पुलिस को आशंका है कि दूसरे लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिम एक्टिवेट कराए जाते थे और इन सिम के माध्यम से ओटीपी तथा ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाती थीं। मामले में मोबाइल, सिम, बैंक खाते, एटीएम और ऑनलाइन खातों की भी जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए ठगी का आरोप
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जमीन, प्लॉट और कार के विज्ञापन देकर एडवांस राशि के नाम पर लोगों के साथ ठगी किए जाने का भी आरोप है। अब तक 250 से अधिक लोगों से ठगी की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि ठगी की कुल रकम और पीड़ितों की वास्तविक संख्या की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।
साइबर ठगी से बचें: किसी भी ऑनलाइन सौदे में एडवांस भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति, संस्था और दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड