शुरू न्यूज़
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में वागड़वीर युवा CLG सदस्यों का आगाज हुआ है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा और महानिरीक्षक पुलिस श्री गौरव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से चयनित युवा CLG सदस्यों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करते हुए अपराध की रोकथाम में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और समाज हित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद में बाइक स्टंट तथा रेस ड्राइविंग पर अंकुश लगाने, ‘ऑपरेशन संस्कार’ को प्रभावी बनाने, कानून व्यवस्था के मामलों में पुलिस व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को वागड़ वीर युवा CLG से जुड़कर सामुदायिक सहयोग व जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड