रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

संत कबीर नगर पुलिस ने फिर हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

खबरें 24

जनसुनवाई में संतकबीरनगर पुलिस का फिर बजा डंका, IGRS रैंकिंग में लगातार 14वीं बार प्रदेश में नंबर-1

जुलाई-2026 की मासिक रैंकिंग में फिर लहराया परचम, एसपी संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में 10 में से 9 थानों ने भी हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान
संतकबीरनगर।। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस पोर्टल की जुलाई-2026 मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर लगातार 14वीं बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के प्रभावी नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और जनसुनवाई की मजबूत व्यवस्था का परिणाम मानी जा रही है।एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक मामले की तथ्यपरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया है।जनपद स्तर पर प्राप्त सभी आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है। जांच रिपोर्ट का सूक्ष्म परीक्षण होने के बाद यदि कोई आख्या संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो उसे पुनः जांच के लिए वापस भेजा जाता है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके।इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि जनपद के 10 थानों में से 9 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। यह जनपद पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली, मजबूत मॉनिटरिंग और जवाबदेही का प्रमाण माना जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।”सेवा, सुरक्षा और संवेदना” के मूल मंत्र के साथ संतकबीरनगर पुलिस लगातार जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी