शुरू न्यूज़
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंडा में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल रूपेंद्र सिंह कुशवाहा (29 वर्ष) की करंट लगने से दुखद मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब 6 जुलाई की शाम वह अपने घर पर समरसेबल की डोरी डालने का काम करते हुए बिजली चालू करने गए और डोरी पकड़ते ही करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रूपेंद्र सिंह कुशवाहा, जो वर्तमान में बांदा जिले में तैनात थे और 3 जुलाई को छुट्टी पर अपने पैतृक गांव ढोंडा आए थे, अपने पीछे पत्नी पूजा कुशवाहा और 5 माह के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से पत्नी, मां और भाई अखिलेंद्र सिंह व सुरेश कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि रूपेंद्र ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, और उनके निधन से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इस हृदय विदारक खबर से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बांदा पुलिस को जैसे ही अपने साथी के निधन की सूचना मिली, विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। मंगलवार शाम 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान सहित गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड