शुरू न्यूज़
झाँसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र के बंगरा बंगरी गांव में कल शाम करीब 5 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में शिकायतकर्ता जीतू पटेल बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी दादी को गंभीर चोटें आई हैं।
जीतू पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपनी दादी के साथ चबूतरे पर बैठे थे, तभी पड़ोस का कमलसिंह ठाकुर अपने बेटे और पत्नी के साथ आया और उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब जीतू पटेल ने इसका विरोध किया, तो गुस्साए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकाते हुए कहा कि उनके घर वालों ने उन पर मुकदमा लिखवाया था, इसलिए आज वे दोनों को जान से मार देंगे। जान बचाने के लिए जीतू पटेल जब घर के अंदर भागे, तो आरोपी उनके पीछे घर में घुस गए और उन्हें मारपीट कर बाहर खींच लाए। इसके बाद राजनाथ नाम के व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी दोनाली बंदूक से उन पर फायर कर दिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जीतू पटेल ने एक दीवार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूछताछ की और मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड