शुरू न्यूज़
मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नाबालिग लड़की की मौत के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी से अचेत अवस्था में अस्पताल लाई गई इस 16 वर्षीय लड़की को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता अनिल राजपूत और परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के पलेरा से गायब हो गई थी, जिसके संबंध में पलेरा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद 16 जुलाई को पुलिस ने गुमशुदा लड़की को माता-पिता को सौंप दिया था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लड़के उसे लेकर गए थे, जिनके नाम उन्होंने लिखित रूप में पलेरा पुलिस को दिए थे, लेकिन पुलिस ने उन लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर लड़की ने 19 जुलाई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़े इस मामले में अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है कि उन्हें इस व्यवस्था में कितना न्याय मिल पाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड