नोडल अधिकारी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर 2026 के तैयारियों की समीक्षा की गई_______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 09 सितंबर, 2026, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों की समीक्षा बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विगत दिवस न्यायालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v द्वारा किया गया तथा संचालन प्राधिकरण के सचिव सुश्री अनन्या साह द्वारा किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। सचिव सुश्री अनन्या साह ने कहा कि आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, नायब तहसीलदार मेहदावल विद्याभूषण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहायक, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड