शुरू न्यूज़
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की एक जिला स्तरीय बैठक सब्जी मंडी पार्क में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे ने गरीबों पर बढ़ रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। बर्डे ने देश भर में व्याप्त स्थिति पर चिंता जताई, जहाँ गरीबों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और उन्हें उचित न्याय नहीं मिल पाता है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि एक ओर तो वह खुद को आदिवासी हितैषी बताती है, वहीं दूसरी ओर गरीब आदिवासियों को उनकी ज़मीन से बेदखल कर रही है, जिसके कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। राजेश बर्डे ने स्पष्ट किया कि संगठन अब ऐसे अन्याय, अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि मजबूती से इसके खिलाफ आवाज़ उठाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल और ज़मीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होकर काम करेगा, ताकि पीड़ित और शोषित लोगों को न्याय दिलाया जा सके।
इस बैठक के दौरान संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजेश बर्डे को प्रदेश प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं दीं। इन गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे सहित कई कार्यकर्ता जनसुनवाई में ज्ञापन देने भी पहुँचे। बैठक और जनसुनवाई में संगठन के जिला प्रभारी मुकेश सिसोदिया, जिला सह प्रभारी रूपसिंह वास्के, नारसिंह कछवाहे, संदीप सोलंकी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड