शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडे का संतकबीरनगर में डॉ. सोनी सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री नारायण सिंह कौशिक की अगुवाई में सैकड़ों युवा साथियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया, जहाँ कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अपने स्वागत से अभिभूत रजनी पांडे ने डॉ. सोनी सिंह, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी तेज धूप में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना और उनका सम्मान करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। पांडे ने इस दौरान पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। अयोध्या में हुई चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे गलत ठहराया और कहा कि कानून अपना काम कर रहा है तथा दोषियों को सजा मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सोनी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिल रहा है और उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, किरण प्रजापति, नितिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड