दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में भारत माता भक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के बैनर तले धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया तथा वहां मौजूद छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे प्रकरण पर छात्रों से माफी मांगने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वर्तमान में जिला मुख्यालय पर चल रहा आंदोलन जनपद के सभी ब्लॉकों तक विस्तारित किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा संगठन ने देश के विभिन्न सामाजिक संगठनों से तिरंगे के नीचे एकजुट होकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील भी की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड