चरथावल क्षेत्र के निर्धना गांव में युवक की मौत पर जुटी भीड़, किसान नेता के ड्रामे का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धना में तालाब में एक युवक के डूबने की घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक किसान नेता ने हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का दावा है कि किसान नेता नशे की हालत में था और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। वायरल वीडियो में भी उसकी स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत होती है। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने मनोरंजन के उद्देश्य से उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में किसान नेता हंगामा करते और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता तथा किसान नेता के नशे में होने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड