यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, बिना हेलमेट व तीन सवारी वाहनों पर कार्रवाई
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात प्रभारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों की जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने और वाहनों में मानक के अनुरूप साइलेंसर का प्रयोग करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जिला संवाददाता नितेश शंकर त्रिपाठी जयदेश
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड