शुरू न्यूज़
बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव के पास बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक पिकअप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस भीषण हादसे के कारण वाहन का चालक और खलासी केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन के केबिन में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। समय पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों की जान बचाने में बड़ी सफलता मिली है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड