रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

स्वतंत्रता दिवस पर के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी में भव्य समारोह, देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां

S R Pandey

के, एस, पान्डेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी, हरिहरपुर–संत कबीर नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक दिखाई दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिएl
इस मुख्य समारोह में प्रबंधक (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 313 खलीलाबाद )डॉo अमरेंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र पांडे ने कहा, “आज का दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है जिनके कारण हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और डिजिटल एवं आर्थिक प्रगति के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाना होगा।” उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भी समृद्ध होना चाहिए।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के सह -निर्देशक आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उल्लास और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देते हुए यादगार बन गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुजीत राय, रामाज्ञा यादव,मनोज शुक्ला, आरिफ खान, उत्कर्ष राय, सूरज, मोहन, दिलीप कुमार, नागेन्द्र यादव, अभिनव यादव, राहुल राय, शिवेंद्र पांडे, शुभम् मधेशिया,
अंकित श्रीवास्तवा, सरिता त्रिपाठी,सविता श्रीवास्तवा, कविता प्रजापति, श्वेता तिवारी, सीमा गौंड, मुस्कान गुप्ता, सोनी यादव, आंशिका यादव, हिमांशी, श्रेया, सोनी यादव, माया, प्रिया, नेहा एवं अन्य सभी शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी