शुरू न्यूज़
श्रावण मास के पावन अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने दी शुभकामनाएं
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। देवों के देव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास के शुभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी महीना है। इस माह में श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सुख, शांति, समृद्धि तथा मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि
“कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं, भुजगेन्द्रहारम्। सदावसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानी सहितं नमामि॥”
भगवान शिव की कृपा से समस्त जनमानस का जीवन मंगलमय हो तथा सभी के परिवारों में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।नित्यानंद ने श्रद्धालुओं से श्रावण मास में शिवभक्ति, सेवा, सदाचार एवं समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि महादेव की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड