थाना दुधारा पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 01 अगस्त 2026,
जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 281/2026 धारा 87,69,352,351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नाम पता फुजैल अहमद पुत्र अब्दुल हकीम निवासी परसोहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को इस्लामाबाद मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि 06.07.2026 को वादिनी द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पजीकृत करवाया गया था । थाना दुधारा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी कर, महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 राजेश कुमार, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, का0 राधेश्याम गिरी, रि0का0 रत्नेश अग्रहरि ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड