शुरू न्यूज़
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर के आंगन में खेल रही एक मासूम बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में गहरा कोहराम मच गया है।
मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुनारिया निवासी राहुल डामोर के घर पर हुई। उनकी पुत्री राजन अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी एक मारुति सुपर कैरी वाहन के चालक ने लापरवाही और तेजी से गाड़ी को रिवर्स किया। गाड़ी बैक करने के दौरान मासूम राजन उसकी चपेट में आ गई और वाहन के नीचे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित पिता राहुल डामोर की लिखित शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने जांच का जिम्मा अनुसंधान अधिकारी मुकेश कुमार को सौंपा है। वे दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के साथ ही आरोपी चालक की तलाश में जुटे हुए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड