शुरू न्यूज़
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर बांसवाड़ा जिले में चलाए जा रहे विशेष ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान के तहत कुशलगढ़ थाना पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह 10 बजे कुशलगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर क्षेत्र के 38 स्थानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी, जिसमें कुल 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान, प्राणघातक हमले के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की गई। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में करीब 500 लीटर महुआ वॉश और 10 शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस ने 11 एनडीपीएस एक्ट मामलों और 3 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी सघन जांच की। इसके अतिरिक्त, जमीन संबंधी विवादों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 89 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार सभी 92 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड