शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के थाना मेहदावल पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त मंगल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। जमोहरा, थाना मेहदावल निवासी मंगल निषाद पुत्र गोरख के खिलाफ थाना मेहदावल में मु0अं0स0 297/26 के तहत बीएनएस की धारा 87 और 137(2) में मामला पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।
यह मामला 19 जुलाई 2026 को सामने आया था, जब वादिनी ने थाना मेहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग दर्ज कराया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कय्यूम अंसारी और हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड