स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत संकल्प के साथ कर्तव्य पथ पर महुली पुलिस*
स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत संकल्प के साथ कर्तव्य पथ पर महुली पुलिस*
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा फिट पुलिसकर्मी सशक्त समाज अभियान के तहत,पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि स्वयं को हर परिस्थिति के लिए शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रखना भी है। इसी उद्देश्य से थाना महुली पर समस्त पुलिसकर्मियों के लिए 25 मिनट का विशेष योग, ध्यान, प्राणायाम एवं पीटी परेड सेशन आयोजित किया गया।
सेशन के दौरान पुलिसकर्मियों को योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने, ध्यान के माध्यम से मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा पीटी परेड के माध्यम से अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
*पुलिस की ड्यूटी में अनियमित दिनचर्या, लगातार तनाव, रात्रि ड्यूटी तथा विषम परिस्थितियों के बीच कार्य करना पड़ता है। ऐसे में नियमित योग एवं व्यायाम पुलिसकर्मियों के लिए केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि तनाव से मुक्ति, आत्मविश्वास में वृद्धि और कर्तव्य के प्रति नई ऊर्जा का माध्यम है।*
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया कि—
“वर्दी की ताकत केवल शरीर में नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत संकल्प में होती है। हम स्वयं स्वस्थ और मजबूत रहेंगे, तभी समाज की सुरक्षा और सेवा पूरी ऊर्जा के साथ कर पाएंगे।”
थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर प्रत्येक पुलिसकर्मी को स्वस्थ, अनुशासित, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बनाया जाए, क्योंकि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही विपरीत परिस्थितियों में समाज के लिए मजबूती से खड़ा रह सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड