15 अगस्त के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा क्षेत्र के परशुराम नगर में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी आकाश पाण्डेय ने दयाशंकर राज सिविलियन माध्यमिक विद्यालय, इटार में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी आकाश पाण्डेय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और देश तथा समाज की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और वे हमेशा जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड