शुरू न्यूज़
बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने सोमवार को संतकबीरनगर पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे। आईजी त्यागी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस और कमांड सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया, साथ ही निर्माण की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि पुलिस विभाग को जल्द से जल्द आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड