चौरीचौरा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
चौरीचौरा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा पूरा मार्ग, हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए सैकड़ों लोग
चौरी चौरा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे तरकुलहा मोड़ से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चौरीचौरा तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के बीच लोग उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और जोशीला बना दिया। सड़क के दोनों ओर भी लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में मनोज शुक्ला, भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, नेहा निषाद,राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन सनी जायसवाल, आशीष यादव, आशुतोष यादव,पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजन पाण्डेय,अमित जायसवाल, रामदयागर आलोक पटवा सुमित निषाद, सुनील निषाद, रामबचन प्रजापति, अवधेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड