शुरू न्यूज़
बुधवार तड़के गोरखपुर शहर के इलाहीबाग इलाके में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माई डीगदही इलाके में सुबह करीब 5 बजे से यह कार्रवाई जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस और एटीएस की टीमों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मकान के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिस मकान पर यह छापेमारी की जा रही है, उसका संबंध जमाल अहमद से बताया जा रहा है, जिनकी इलाहीबाग प्राथमिक विद्यालय के पास पेंट की दुकान है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एटीएस और स्थानीय पुलिस की टीम मकान के अंदर गहन जांच में जुटी हुई है। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। फिलहाल, यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इस बारे में अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। एटीएस और पुलिस अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है, और मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड