महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 में गणेश उत्सव की धूम, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा परिसर
पिंपरी-चिंचवड़। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 में गणेश उत्सव बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती के अवसर पर सोसायटी की सभी बिल्डिंगों के महिला एवं पुरुष सदस्य एकत्रित होकर भावपूर्वक आरती में शामिल हुए।
गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सभी सदस्यों ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान श्री गणेश से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 के अध्यक्ष महोदय श्री सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने सभी सदस्यों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामूहिक आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी परिवारों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि आए।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड