महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 में गणेश उत्सव की धूम, श्रद्धापूर्वक हुई आरती-पूजा
पिंपरी-चिंचवड़। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 में गणेश उत्सव के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। गणपति बप्पा की विधिवत आरती एवं पूजा ऋषि बालाजी गट्टेवार जी द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर सोसायटी की सभी बिल्डिंगों के अनेक महानुभाव एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
सभी भक्तों ने भगवान श्री गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव के माध्यम से सोसायटी में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश भी देखने को मिला।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड