मुस्तफाबाद ग्राम सचिवालय में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया स्वतंत्रता दिवस
*बस्ती।* विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम सचिवालय परिसर में ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान सचिवालय की दीवारों पर बने “स्वच्छ मुस्तफाबाद”, “सुन्दर मुस्तफाबाद” और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के चित्रण सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। परिसर में “I ❤️ INDIA” भी लिखा गया था।
इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए हमें गांव को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
अंत में ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड