रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

दुधारा थानाध्यक्ष ने डायल-112/पीआरवी कर्मियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

थानाध्यक्ष दुधारा द्वारा डायल-112/पीआरवी कर्मियों के साथ की गई बैठक आयोजित_________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 02 अगस्त 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना दुधारा परिसर में थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार कुशवाहा द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित डायल-112/पीआरवी (PRV) वाहनों पर नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना, जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना तथा पीआरवी कर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तत्परता बनाए रखना था। बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश कंट्रोल रूम से प्राप्त किसी भी सूचना पर पीआरवी वाहन बिना किसी विलंब के न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुँचे तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का गंभीरतापूर्वक आकलन करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता एवं आमजन के साथ विनम्र, सम्मानजनक, संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार किया जाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी पूर्ण सतर्कता के साथ निर्धारित वर्दी में रहें तथा वायरलेस सेट, टैबलेट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित रहें। प्रत्येक घटना की सही एवं तथ्यपरक रिपोर्ट तैयार कर समय से उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा एवं सहायता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दायित्व के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक के समापन पर उपस्थित समस्त पीआरवी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक, संवेदनशीलता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पालन करने की शपथ दिलाई गई।



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी