शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में भूजल सप्ताह के तहत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम 16 से 22 जुलाई 2026 तक चलने वाले भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूजल संरक्षण जन-जन का अभियान है और यदि आज से ही इसके प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए तो भविष्य में गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जल बचाने और वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा भूजल का दुरुपयोग रोकने का आह्वान किया और ‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई भी विकल्प’ का नारा दिया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत, विकासखंड, नगर क्षेत्र और जनपद स्तर पर विभिन्न प्रकार की जागरूकता और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आमजन को वर्षा जल संचयन और भूजल संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई और भूगर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड