शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के पचदेवरा चीउटना में संचालित ‘अलकमा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट’ पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -II सतीश कुमार के निर्देशन और नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान अफसरुद्दीन उर्फ साहब चौधरी रेस्टोरेंट का संचालन करते पाए गए।
जांच के दौरान रेस्टोरेंट में एक्सपायर हो चुके खाद्य मसालों का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा रेस्टोरेंट परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई और वहां कार्यरत कर्मचारियों के वार्षिक चिकित्सा संबंधी प्रपत्र भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। टीम ने वेज और नॉन-वेज भोजन के बर्तनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था न होने पर कड़े निर्देश दिए। रेस्टोरेंट में अत्यधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया गया, जिसका फूड मेन्यू में कोई उल्लेख नहीं था, और संचालक इसके संबंध में बिल भी पेश नहीं कर सके।
इस छापेमारी दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता और बृजेश कुमार शामिल रहे। खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया है कि यदि दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड