शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत हैंसर बाजार, घनघटा में नवनिर्मित कान्हा गो-आश्रय स्थल कुरमौल का स्थलीय निरीक्षण किया। 19 जुलाई 2026 को हुए इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
इस नवनिर्मित गो-आश्रय स्थल में लगभग 200 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान परिसर में गोवंशों के रहने के लिए चार बड़े टीन शेड, बाउन्ड्रीवाल, गार्ड रूम, भूसा घर और पानी की उचित व्यवस्था के लिए लगा हुआ समरसेबल पंप पाया गया।
चारे की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पूछने पर अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि करीब 10 विश्वा सरकारी भूमि पर हरा चारा बोया गया है। समीप की अन्य उपलब्ध सरकारी भूमि के चिन्हांकन के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घनघटा को निर्देशित किया। वहीं, गौशाला में बिजली कनेक्शन न होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तत्काल कनेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने के लिए भी कहा ताकि गोवंशों को पर्याप्त छाया मिल सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार और ओएसडी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड