शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में अध्यापकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे तथा उनकी टीम द्वारा इस अभियान को चलाया गया।
इस गोष्ठी के दौरान शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, एपीके (APK) फाइल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी (OTP) साझा करने के जोखिम और सोशल मीडिया व यूपीआई धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने आगाह किया कि साइबर अपराधी लोगों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं।
अधिकारियों ने सभी को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध होने पर वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव, महिला हेड कांस्टेबल अमृता सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल प्रतीची शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड