शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में प्रतापगढ़ स्थित राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर के बी.एड. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) को शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “अंतरराष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नेपाल के लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया, जिसका विषय “शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और वैश्विक विमर्श: चुनौतियाँ, अवसर एवं संभावनाएँ” था।
सम्मान-पत्र के अनुसार, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अध्यापन, शोध, शैक्षिक नवाचार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस विशेष उपलब्धि पर लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति, आयोजन समिति के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों और महाविद्यालय के अध्यक्ष, प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास व्यक्त किया है कि वे भविष्य में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से संस्थान और जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड